झाबुआ लाईव के लिए रामनगर से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट-

अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ पेटलावद के तत्वावधान में गायत्री चेतना के विस्तार और परम पूज्य गुरुदेव के विचारों जन जन में पहुंचाने के उद्देश्य से इन दिनों गांव गांव जाकर अखंड ज्योति प्रज्ञा गांव पेपर के द्वारा लोगों को गायत्री का संदेश दिया जा रहा है।  इसी क्रम में ग्राम रामनगर में एक सघन अभियान चलाया कर 15 परिवार को अखंड ज्योति से जोड़ा गया गांव में 24 घर स्थानों पर एक साथ एक समय एक ही एक ही दिन माह अप्रैल में एक यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया है। अखंड ज्योति पत्रिका के तहसील संयोजक डॉ जीवन भट्ट द्वारा ग्राम रामनगर में भेरूलाल रामचंद्र  पाटीदार, पन्नालाल पाटीदार कन्हैया, पंकज, गोविंद किशोर ,ईश्वरलाल ,रामकृष्ण के यहां पुस्तिका रखी गई जिस में उपस्थित गांव के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *