झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ ” मदरानी” से ” हितेंद्र पांचाल”

IMG-20151206-WA0007

झाबुआ जिले काकनवानी थाने के अंतर्गत आने वाले ” उमरदरा” गांव मे आज सुबह एक कुंए से तीन मासूम बच्चो के शव बरामद हुऐ । शव बरामद होते ही इलाके मे सनसनी फैल गयी । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है इस मामले मे दिलचस्प तथ्य यह है कि जिन तीन मासूमो के शव बरामद हुऐ है उनकी मां ओर एक बेटी गायब है आसपास तलाश मे ना तो मां मिली ओर ना ही उनके शव ।

पति तारीख गया हुआ था 

इस मामले मे एसपी झाबुआ संजय तिवारी ने बताया कि उमरदरा गांव का निवासी है दीवानसिंह वसुनिया ओर वह 4 बच्चो के साथ पत्नी गुड्डी के साथ रहता था हालांकि ” नकबजनी” के मामले मे वह जेल भी रह आया है ओर वह फिलहाल तारीख पर पहले गुजरात के बडौदा गया हुआ था उसके बाद वह 5 तारीख को तारीख पर थांदला गया था ओर कल जब वह घर आया तो पत्नी ओर चारो बच्चे गायब मिले ओर आज सुबह उनमें से तीन बच्चो ” संगीता, शिवानी एंव शिवम” के शव उसके घर से महज 50 मीटर दूर बसु के खेत पर बन कुंऐ से बरामद हुऐ है ओर आश्चर्य की बात यह है कि कुंऐ मे मात्र साढे 4 फिट पानी ही मौजूद है ।

पति का पत्नी पर संगीन आरोप

इस मामले मे आज शव के पोस्टमाट॔म के पहले मृतक बच्चो के पिता ” दीवान सिंह वसुनिया” से झाबुआ live ने बात की तो उसने अपनी ही पत्नी गुड्डी पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि संभवत उसी ने तीनो बच्चो को कुंए मे फेंका होगा ओर फरार हो गयी होगी लेकिन वह ऐसा क्यो करेंगी इसका जवाब दीवान के पास नही है ।

मामले मे उठते सवाल — जिनका जवाब पुलिस तलाशेंगी

1- गुड्डी बाई अगर तीन बच्चो को कुंऐ मे फेंक सकती है तो चौथी प्रियंका ( 6 ) को क्यो नही फेंका ?

2)- क्या गुड्डी ने भी आत्महत्या कर ली है क्योकि किसी रिश्तेदार के यहां वह नही मिली लेकिन उसका शव भी बरामद कही नही हुआ है ?

3)- क्या गुड्डी जिंदा है ओर किसी के साथ चली गयी है ? क्या किसी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते गुड्डी अपने बच्चो को मारकर भागी है लेकिन सवाल यह भी कि फिर एक बच्ची साथ क्यो ले गयी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *