अलीराजपुर live के लिऐ ” नानपुर” से ” जितेंद्र वाणी “राज” की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के ” नानपुर” थाने के अंतर्गत आने वाले ” कुशलवई” गांव मे आज दोपहर एक महिला सोनुबाई ( 21 ) का रक्तरंजित शव बरामद किया गया पास ही पेड पर उसके पति ” बोंदरिया” ( 22 ) का शव रस्सी से एक पेड़ पर टंगा बरामद किया गया । पास ही में एक ” फावडा” भी पडा हुआ मिला है जिससे संभवत ” सोनुबाई” की हत्या हुई है इस संबध मे अलीराजपुर के एसपी ” कुमार सौरभ ” ने बताया कि जिस दंपत्ति के शव बरामद हुऐ है उससे प्रथम दृष्ट्या यह लगता है कि पति बोंदरिया ने अपनी पत्नी सोनुबाई की फावड़े से हत्या कर दी ओर खुद फांसी पर झूल गया है लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ओर विस्तृत पड़ताल करने के बाद ही मामले का खुलासा किया जा सकेगा । Post navigation उमरदरा गांव के कुंऐ से तीन बच्चो के शव बरामद तीन मासूम बच्चो के शव कुंऐ मे बरामद , मां ओर एक बच्चे की तलाश जारी