हरीश राठौड़, पेटलावद अपने घर से 8 जून से लापता शख्स की लाश गांव के कुएं में तैरते पाई जाने पर हडक़ंप मच गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम उन्नई के अंद्रियास मेड़ा ने बताया कि उसका भाई रमेश पिता वेसिया मेडा उम्र 26 वष निवासी उन्नई तीन दिन से लापता था। उसका भाई तीन दिन घर नहीं आया तो अपनी मां से पूछा कि उसका भाई कहां है? तो मां ने जवाब दिया कि वह 8 जून रात्रि रमेश यह कहते रात्रि में गया था कि ग्राम झोसर मातापाड़ा निवासी वेलजी पिता कोदा मुणिया के बकरे की दावत उड़ाने जा रहा है, लेकिन उसके भाई की लाश सोमवार सुबह 6 बजे उन्नई ग्राम के निवासी भेरूलाल पाटीदार के खेत स्थित कुएं से तैरती दिखी। फरियादी अंद्रियास ने इसकी सूचना पुलिस पेटलावद पुलिस को दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने धारा 174 जाफौ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation आबकारी विभाग ने दस दिनों तक चलाया नशामुक्ति का संदेश, चेकिंग में ताड़ी-महुआ किया नष्ट ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन संपन्न