झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- गत दिनों तारखेडी पंचायत के कई ग्रामीणों ने पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए कलेक्टर झाबुआ के नाम एसडीएम पेटलावद को एक ज्ञापन सौंप कर पंचायत के कार्यो की जांच की मांग की गई थी। ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने जांच नहीं करने पर धरने पर बैठने के संकेत भी दिए थी। इस पर से उस समय एसडीएम पेटलावद ने पांच सदस्यीय टीम बना कर जांच करने के आदेश दिए। उक्त आदेश के लगभग 10 दिन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण सोमवार से ग्रामीणों ने शहीद ईश्वरलाल मिंडकिया की प्रतिमा के सामने प्रात: से धरना देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की हमारे द्वारा ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए सोमवार से प्रशासन को जगाने के लिएहम लोग धरने पर बैठ रहे है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन और पुलिस को लिखित में सूचित किया है। Post navigation आर्य 21 को मेघनगर में, होगा भव्य स्वागत, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता मंडी प्रांगण में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन