झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मुस्लिम समाज जनों द्वारा मुहर्रम पर ताजिये निकाले गए, या हुसैन या हुसैन की गूंज के साथ समाजजनों द्वारा आकर्षक ताजियें निकाले। ताजियें गांधी चौक में जमा होकर सायं के समय नगर में निकले जिन्हें सरदार पटेल मार्ग पर पुराने पोस्ट आफिस चौराहे पर विश्राम दिया गया, जिसके उपरान्त बोहरा गली, गवली मोहल्ला, मठवाला कुआ चौराहा होते हुए आजाद चौक पहुंचे, जहां से पिपली चौराहा, कुम्हारवाडा चौराहा होते हुए गांधी चौक पर समापन होगा, इस दौरान जगह-जगह दूध कोल्डिंक्स, छबील का आयोजन समाजजनों द्वारा किया गया। Post navigation प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में मिले गैस चूल्हे से महिलाओं के चेहरों पर आई ख़ुशी संघ का दबाव ओर सरकार का डर जारी है।