झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मुस्लिम समाज जनों द्वारा मुहर्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। मोहर्रम पर्व समाज जनों के अनुसार 10 तारीख को मेहंदी व 12 व 13 तारीख को मुहर्रम के ताजिये निकाले जाएंगे। मुस्लिम समाज द्वारा बड़े व छोटे कुल 15 ताजिये और मन्नतों के ताजियों को तैयार किया जा रहा। इमाम बाड़े मे तैयार किये जा रहे ताजिये को आबेदा बी, अली मुहम्मद, अकबर खान, मसीद भाई, जावेद भाई द्वारा तैयार किया जा रहा है साथ ही भोई मोहल्ले मे भी ताजिये को जाकिर भाई, साकिर भाई, इरफान भाई व जावेद भाई आशिक के द्वारा बनाया जा रहा है। साथ ही ग्राम तलावली से भी ताजिये थान्दला मे निकाले जायेगे। Post navigation आखिर कब होगी चिटफंड कंपनी और उनके एजेंटों पर कार्रवाई? खाद्य सुरक्षा, प्रशासन के आदेश पर किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण