मंयक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ इंदिरा आवास फलिया में एक ट्राला जो कि स्टार्ट नहीं हो रहा था कि सेल्फ को ठोकने हेतु ट्राला मालिक नीचे घुसा जैसे ही ट्राला स्टार्ट हुआ ब्रेक नहीं लगने तथा ड्राइवर की लापरवाही के चलते ट्राला के नीचे सेल्फ को सुधारने घुसे ट्राला मालिक युवक पर ट्राला चढ़ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेघनगर निवासी अज्जू पिता कयामुद्दीन घड़ी वाला बुधवार को ड्राइवर के साथ स्वयं का ट्राला जीजे 20 यू 4588 लेकर अलीराजपुर माल खाली करने के बाद आम्बुआ आया। अपने साथ आम्बुआ में रह रहे अपने चाचा इमामुद्दीन के लिए कूलर लाया था जिसे देने के लिए वह आम्बुआ इंदिरा आवास कॉलोनी आया जहां से जब वापस जाने के लिए ड्राइवर ने ट्राला स्टार्ट किया तो उसका सेल्फ बंद हो गया जिसे चालू करने हेतु अज्जू स्वयं ट्राले के नीचे घुसा तथा सेल्फ को ठोका ट्राला स्टार्ट होने के बाद उसके ब्रेक पर ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्राले का पहिया अज्जू के सिर पर चढ़ गया जिससे वह घायल हो गया जिसे अलीराजपुर ले जाया गया। मगर तब तक अज्जू आयु 22 वर्ष की मृत्यु हो गई। ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया आगे विवेचना जारी है। ) Post navigation मुकद्दस रमजान: रमजान का दूसरा अशरा शुरू, इबादत कर मगफिरत की करेंगे दुआ .. कोविड-19 से बचाव के लिए तहसीलदार-नायब तहसीलदार के प्रयासों से प्रसन्न होकर ग्रामीणों ने कोरोना योद्धा के रूप में किया सम्मानित