शिवा रावत, उमराली लॉकडाउन प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी व बेहतर कार्यप्रणाली के चलते क्षेत्र में कोविड-19 यानी की नोवेल कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों को इस वैश्विक बीमारी के बारे में ग्रामीणों को समझाते हुए घरों से बाहर न निकलने तथा बीमारी के बचाव के बारे में नसीहत देने व जागरूक करने के लिए ग्रामीणों ने तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल व नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का कोरोना योद्धा के रूप में पुष्पमालाओं से सम्मान किया। इस अवसर पर राहुल भयडिया जिला महामंत्री यूथ कांग्रेस राहुल भयडिया, सेवा दल जिलाध्यक्ष राहुल ठकराव, झमराल सस्तिया पूर्व सरपंच धुरट, सुभाष सोलंकी उप सरपंच बयडिया, मनोज चौहान अठ्ठा मौजूद थे। Post navigation ड्राइवर की लापरवाही, ट्राला स्टार्ट नहीं होने पर सेल्फ सुधारने ट्राले के नीचे घुसे ट्राला मालिक पर चढ़ाया ट्रक, हुई मौत पुलिस चौकी प्रांगण में कूलर भेंट कर कोरोना वोरियर्स को किया सम्मानित