विजय मालवी, बड़ी खट्टाली खट्टाली मे डोल ग्यारस पर उत्साह से मनाया गया। इस दिन भगवान चारभुजानाथ ने भक्तो को छह बार अलग-अलग पोषाको में दर्शन दिए। दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। भगवान के हर रूप के दर्शन करने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे थे। दोपहर होते होते भीड़ और बढ़ गई। हर कोई भगवान के दर्शन करने मंदिर की ओर ही जा रहा था। शाम साढ़े 4 बजे चल समारोह शुरू हुआ। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। डीजे की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। चल समारोह ने पूरे गांव में भ्रमण किया। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। छतों और घर की बालकनी से भी लोगों ने चल समारोह देखा। जगह-जगह से भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। भगवान के जयकारे भी जमकर गूंजे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया। अंत में भगवान को हथिनी नदी में स्नान कराया गया। सुबह छह बजे पहली आरती हुई, जबकि शयन आरती रात को 12 बजे की गई। महोत्सव में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, विधायक सेना पटेल, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक मुकेश पटेल भी पहुंचे। सरपंच चेनसिंह डावर ने भी आयोजन में सहभागिता की। सभी को विशेष प्रसादी बांटी गई। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एसडीओपी रविंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। यहां जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले सहित अन्य थानों के प्रभारी भी पहुंचे। जगह-जगह सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम अर्थ जैन, तहसीलदार सुनील राणा भी पहुंचे। Post navigation बड़ी खट्टाली में सामुदायिक भवन का घटिया निर्माण, विधायक ने काम रोकने को कहा, जांच की जाएगी सरपंच सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम जैन का सम्मान कर दी विदाई