झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट नगर मंडल थांदला द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपाइयों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जीके तेल चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन परिचय से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रत्येक वार्ड एवं बूथ स्तर पर पालक संयोजक व प्रभारियों द्वारा डॉ.मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित- डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन अवसर पर थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक के नेतृत्व में भाजपाईयों ने फल वितरित कर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। इस मौके पर विभिन्न वार्डों में जिला मंत्री माया सोलंकी, सुनीता भूरिया, पार्षद सुनीता पंवार, आरती सिसौदिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, पीटर बबेरिया, मंडल महामंत्री दिलीप डामोर, संगठन मंत्री दिलीप गोलकर, सुरेश राठौड़, सचिन सोलंकी, राकेश सोनी, प्रशांत उपाध्याय, जगदीश प्रजापत, योगेश राठौड़, कन्नू मौर्य, मुकेश भूरिया, राकेश कटारा, मुकेश वसुनिया, आनंद राठौर, रवि परमार मौजूद थे। Post navigation शनिवार को मनाया जाएगा चौमासी पक्खी पर्व, रविवार को होंगे सामूहिक पारणे घर में सो रहे दंपति पर चड्डी-बनियान गिरोह ने किया जानलेवा हमला