थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट थान्दला के ऋतुराज कालोनी स्थित नवापाड़ा रोड से लगे निवासी सूरजमल कटारा एवं उनकी पत्नी इंदिरा कटारा पर गुरुवार-शुक्रवार तड़के साढे तीन बजे बदमाशों ने जानलेवा हमला किया।हमले में सूरजमल को हाथ व पैरों में तथा इंदिरा को सिर में गंभीर चोटें आई हैउनके सिर पर सात टांके आए। सूरजमल ने बताया कि वे सो रहे थे तभी हमलावार लठ से मारते हुए उन दोनों पर टूट पड़े उन्हें जरा भी सम्भलने का मौका नहीं दिया पलंग से नीचे गिरने पर भी वार करते रहे। उनकी छोटी लड़की के चिललाने पर भाग गए।बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है।वे चड्डी व बनियान पहने थे । पुलिस की तत्कालीन सेवा वाहन 100 डायल एक घंटे बाद पहुंचा। Post navigation डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया पौधों को सिंचित करना प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य होना चाहिए : सीसीबी चेयरमैन वसुनिया