सोंडवा। सोंडवा मंडल के ग्राम साकडी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जयपालसिंह खरत और सोंडवा मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मंच पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सभी ग्रामीणों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस कार्यक्रम में मुकाम जमरा, आकरिया, भालसिंह, मुवासिया, रेवला आदि ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत गाए गए, और राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदे मातरम् गान और राष्ट्र के नाम संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *