अशोक बलसोरा, झाबुआ पिछले 32 वर्षों तक पुलिस चिकित्सालय में उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉ. विनोद कुमार मिश्रा 30 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विभाग के कर्मियों ने शॉल-श्रीफल भेंटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर भावभिनी विदाई दी। इस विदाई समारोह में डॉ.मिश्रा ने 32 वर्षों तक किए गए अपने कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ. भायल, डॉ.एलएस राठौर, डॉ.भायल मेडम, डॉ. जतिन्द्र पटेल, डॉ. रश्मि, व ओमशर्मा, सुशील शर्मा, हेमेन्द्र पटेल आदि मौजूद थे। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने डॉ. मिश्रा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु की कामना की। Post navigation टूर्नामेंट में हुआ बड़ा उलटफेर; जानी-मानी 5 स्टार पेटलावद को हराकर बड़नगर पहुंची सेमीफायनल में रतलाम के रानीसिंग में हुए सड़क हादसे में झाबुआ के 1 युवक ने गंवाई अपनी जान; 2 गम्भीर …