विपुल पांचाल। झाबुआ आज सुबह रतलाम-पेटलावद मार्ग पर रतलाम से अपने घर झाबुआ लौट रहे बाइक सवार की जेसीबी से टक्कर हो गई, जिसमें बाइक पर बैठे 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें उपचार के लिए रतलाम जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 1 युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विनित भाभर, प्रफुल्ल और राहुल एंजल सुबह रतलाम से झाबुआ के लिए निकले थे। वह बाइक से जा रहे थे तभी रानिसिंग गांव के पास सामने से जेसीबी आ गई और वे उससे जा टकराए। जिसमें तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगो ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान विनीत भाभर की स्थिति गंभीर होने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। अभी अस्पताल में राहुल और प्रफुल्ल का उपचार जारी है। Post navigation हार व जीत तो एक सिक्के के दो पहलू, हार से घबराना नहीं व जीत का घमंड न करेंः पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया…. थाने प्रभारी के कक्ष में किया हेडकांस्टेबल ने बंदूक से सुसाइड; वजह का खुलासा नही …