योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा ============= जिला टीकाकरण अधिकारी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कट्ठीवाड़ा तथा अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र भयडीया को सोण्डवा बीएमओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।आज उन्होंने सोण्डवा बी एम ओ का पद भार ग्रहण कर लिया है।सोण्डवा पहुचते ही स्थानीय आकास एवं अजाक्स तहसील ईकाई के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुच कर फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी। डॉ भयडीया द्वारा कट्ठीवाड़ा अस्पताल को जिले के लिए मॉडल के रूप में विकसित कर अनिवार्य सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ओर उचित चिकित्सा सुविधाये मुहैया कराई जा रही है, जिसके फलस्वरूप डॉ भयडिया को म0प्र0 शासन द्वारा राज्य स्तरीय काया कल्प पुरुस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।इस अवसर पर आकास जिला महासचिव एवं बीआरसी भंगुसिह तोमर, आकास तहसील अध्यक्ष रायसिंह अवासिया ,सचिव दिनेश ठकराल,अजाक्स उपाध्यक्ष कलसिंह डावर,संकुल प्राचार्य उमरठ नमलिया चोहान, लालसिंह सोलंकी ,दिनेश रावत सहित अस्पताल का समस्त स्टॉफ़ उपस्थित रहा है ) Post navigation नायब तहसीलदार ने औचक निरीक्षण कर जांचे पटाका व व्यापारियों के लाइसेंस संविधान दिवस मनाया, शिक्षा विभाग के कर्मचारीयो अधिकारीयो ने संविधान की प्रस्तावना की ली शपथ