मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ थाना प्रांगण में विगत महिनों से समय-समय पर पर्यावरण सुधार हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं अभी तक राजनेताओं समाजसेवियों तथा पत्रकारों द्वारा अनेक फल तथा छाया दार पौधे रोपित किए गए हैं, इसी कड़ी में दिनांक 12 नवंबर को आलीराजपुर प्रवास पर आए इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के डी.आई.जी मनोज कुमार सिंह इंदौर जाते समय कुछ समय के लिए आम्बुआ थाने पर भी रूकें जहां पर थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर द्वारा अनुरोध करने पर उन्होंने वृक्षारोपण किया तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर ए एस आई देवीसिंह नायक,प्रा.आ महेश रावत,आर राकेश मौर्य, आदि उपस्थित रहे। Post navigation ऐसे कैसे होगा गरीबों का इलाज, आयुष्मान कार्ड संबंधित को देने की बजाय फेंके जा रहे पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थाओं में ऑपरेशन मुस्कान के तहत दी जा रही अपराधों से बचाव की जानकारी