झाबुआ। नेगडी पुल के नीचे भगोर में हथियार से लेस होकर आरोपी रणछोड़ सकरिया के साथ उसके छह साथी डकैती की योजना बनाकर बैठे तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और पुलिस नेगड़ी नदी पर पहुंची और आरोपियों की घेराबंदी कर आरोपी रणछोड़ सकरिया व उसके छह अन्य साथियों को धरदबोचा और आरोपियों के पास से एक तलवार, एक छुरा, एक सब्बल, एक हथोड़ी व बियर की बॉटले जब्त की है। थाना कल्याणपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 399, 402 भादवि व 25,27 का आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Post navigation एसपी जैन ने पांच पवित्र पेड़ों के पौधे लगाकर दी, पेड़ों को सहेजने की नसीहत अंतिम भगोरिया में उमड़ा जनसैलाब : सांसद भूरिया के नेतृत्व में निकाली गेर