खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में विद्युत की नई केबलो का काम चल रहा है जो कि ठेके में है।ठेकेदार की लापरवाही से जो खरडू बड़ी के उमरिया फाटक पर विद्युत पोल से केबल खिंची गई थी वो काफी नीचे लटकती हुई खिंची थी जिसको लेकर लाइन मेन ओर ग्रामीणों ने भी ठेकेदार को अवगत कराया था कि यह जो केबल खिंची गई है वह काफी नीचे है और यह मेन रोड है जहाँ से रात दिन वाहन चलते है कभी भी कोई भारी वाहन आता है तो केबल टूट जाएगी और विद्युत पोल टूट जाएंगे । लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से दिनांक 28 मई को रात्रि में दोनों विद्युत पोल टूट गए जिससे कि विधुत सप्लाई बंद हो गई।गरिमत यह रही कि जब ये हादसा हुआ तो कोई व्यक्ति ओर विद्युत पोल के पास सेलून वालो को गुमटियो थी उस पर यह पोल नहीं गिरा।

नादु, विनोद, सोनू, राहुल, सुनील आदि ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ जो विद्युत लाइन की केबल लाइट के एक पोल से दूसरे पोल पर खिंची थी वो काफी नीचे थी जिससे कि 28 मई रात्रि में किसी भारी वाहन से यह केबल खिंचा गई जिससे यह पोल टूट गए और हमारे यहाँ 11 से 12 बजे के बीच मे लाइट बंद हुई और हम यहाँ डीपी पर देखने आए थे जब देखा कि यहाँ के विधुत पोल टूटे पड़े है।

मामले को लेकर जब पारा डीसी के जेई सुनील कुमार मंडलोई से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमने ठेकेदार को इसके बारे में अवगत करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *