बरझर से इरसाद ख़ान की रिपोर्ट बरझर से मंडोर गुजरात सड़क मार्ग का काम चालू है। ऐसे में जेसीबी मशीन से बरझर कस्बे की नल जल योजना की पाईप लाईन तोड़ दी। ग्राम के समाजसेवीयो ने भ्रमण पर आये तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा को अवगत करवाया। जिसे तत्काल संज्ञान में लेकर फुटी पाईप लाईन देखने मोके पर पहुंच कर ठेकेदार को एक तरफ़ की लाईन बंद कर दुसरी तरफ़ की कस्बे की लाईन चालू करने व फुटी पाईप लाईन को जल्दी दुरूस्त करने को कहा गया । *तेहसीलदार की सक्रियता के चलते कस्बे में मिला पानी* तहसीलदार यसपाल मुजाल्दा के बरझर भ्रमण के दोरान पटेल महोल्ले से हनुमान मंदिर के बीच की पेयजल की मेंन पाईप लाईन फुटने के चलते उसे एक छोर बंद करवाकर पुरानी पानी की टंकी से कस्बे की पाईप लाईन चालू करवाई । जिससे दो दिनों के बाद कस्बे के लोगो को पेयजल उपलब्ध हो पाया । यदी तेहसीलदार मुजाल्दा भ्रमण पर ना आते होते तो आज ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर दर भटकना पड़ता । Post navigation 10 फीट का अजगर ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे पकड़ा, क्षेत्र में लगातार अजगर निकलने से ग्रामीण भयभीत कुएं में मिला युवक का शव; मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी..