झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
गत दिनों इंदौर की दंपति के साथ 25 लाख की ठगी के संबंध में पेटलावद पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी एमएल भाटी और एसडीओपी श्री अवास्या द्वारा बताया गया की सांवरिया जी में इंदौर निवासी दंपति के साथ गले पर चाकू रख कर 23 लाख रूपए से भरा बैग ले कर आरोपी जिस गाडी से फरार हुए थे। उक्त गाडी को पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई है। इसके साथ ही ड्राइवर देवीलाल पिता किशन लाल कुमावत को वाहन एमपी 12 सीए 2687 अर्टिका को धार से जब्त किया है। साथ ही 10 हजार रूपए नगद भी जब्त किए। वहीं पूर्व से गिरप्तार मुख्य आरोपी मोहम्मद अली बोहरा की रिमांड अवधि न्यायालय द्वारा बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जब्त की गई अर्टिका कार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *