झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- देवली के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली की नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को रूपगढ़ निवासी मोतीलाल पिता मन्ना भाबर उम्र 25 वर्ष ट्रैक्टर में बैठ कर भीलकोटडा जा रहा था तभी रास्ते में देवली के समीप ट्रैक्टर तेज गती से चलने के कारण देवली के समीप मोतीलाल ट्रैक्टर में से गिर गया और ट्राली का पहिया उसके सीने के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।। इसकी सूचना साथ वालों ने उसके परिजनों को दी और उसके बाद 100 डायल को मौके पर बुलाया गया, जिसके पश्चात शव को पेटलावद हास्पिटल लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपूर्द कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। Post navigation हनुमान मंदिर में सोमवार को होगा अंचल का महाअन्नकूट महोत्सव जल उपभोक्ता संस्था के चुनाव में 16 निर्विरोध 1 पर निर्वाचन