आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर ट्रायबल कमिश्नर भोपाल संजीव सिंह व संभागीय उपायुक्त जनजाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग बृजेश पांडे आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहे। कमिश्नर ने जिले के उदयगढ़ ब्लॉक व आज़ाद नगर के ग्राम संदा में कन्या शिक्षा परिसर का दौरा किया। कमिश्नर के साथ आलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व एसी जानकी यादव मौजूद रही। वही ग्राम संदा में कन्या शिक्षा परिसर का जायजा लिया व कन्याओं से चर्चा की। वहीं ठेकेदार को होस्टल तीन दिन में हैंडओवर करने के निर्देश दिए। स्मृति मंदिर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर किया नमन कमिश्नर चंद्रशेखर आज़ाद स्मृति मंदिर पहुंचे। जहां आज़ाद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर आज़ाद को नमन किया। कमिश्नर के साथ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसी जानकी यादव, एसडीएम किरण अंजना, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, सीएमओ इकबाल मनिहार, बीईओ विनोद कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी मोजूद रहे। Post navigation नेशनल हाईवे पर दाहोद रोड पर जानलेवा हुआ गड्ढा, ट्राला सड़क से नीचे उतरा भाजपा के इंदरसिंह बने जनपद अध्यक्ष, 4 वोट से मिली जीत