आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसके लिए दो प्रत्याशियों ने आवेदन किया। पीठासीन अधिकारी किरण अंजना, सहायक पीठासीन अधिकारी द्वारा जनपद अध्यक्ष पद हेतु 2 आवेदन प्राप्त होनेंके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। पहला आवेदन वार्ड नम्बर 6 के जनपद सदस्य इंदरसिंह पिता नानसिंह डावर द्वारा भरा गया तो वहीं उनके सामने वार्ड नम्बर 8 के जनपद सदस्य जगदीश पिता सुरमल गणावा ने भी आवेदन किया। आवेदन की प्रकिया 12 बजे से प्रारम्भ की गई। 12:30 से 1 बजे तक आवेदन वापसी के लिए प्रक्रिया की गई। मतदान की प्रकिया 1 बजे से प्रारम्भ हुई जो 2 बजे तक चली। कुल 12 वोट पड़े। इसमें इंदरसिंह को 8 और जगदीश को 4 मत मिले। इंदरसिंह ने 4 वोट से जीत दर्ज की। इंदरसिंह को माधोसिंह डावर, मनीष शुक्ला, विकास माहेश्वरी, हुजैफा असर, मोंटी डावर, नरेंद्र परमार सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता ने बधाई दी। Post navigation ट्रायबल कमिश्नर दौरे पर आए, देखिए कहां-कहां गए निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष बनी मडी दिलीप परमार