आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर नगर से एक किमी दूर दाहोद रोड पर एक ट्राला सड़क से नीचे उतर गया। घटना नेशनल हाईवे 56 पर सोमवार रात करीब 9 बजे की है। ट्राला बरझर से सीमेंट खाली कर मनावर जा रहा था। ट्रक चालक मनोज ने बताया सामने से आ रही यात्री बस को साइड दी तभी एक पहिया सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया, इससे ट्राला लटक गया। हादसे मे किसी को भी चाेट नहीं आई है। एक साल से है सड़क किनारे गड्ढा जहां पर हादसा हुआ वहां सड़क किनारे एक साल से गड्ढा है। लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी का कटाव और अधिक हो गया इससे यह गड्ढा और जानलेवा हो गया। इसे दुरुस्त करने के लिए कई बार नेशनल हाईवे के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा लेकिन हाईवे के अधिकारी ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। अगर अब भी इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। Post navigation एसपी और बच्चों के बीच हुई बातचीत, बच्चों के जवाब सुन एसपी भी मुस्कुरा दिए ट्रायबल कमिश्नर दौरे पर आए, देखिए कहां-कहां गए