रितेश गुप्ता, थांदला
ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन की ब्लॉक ईकाई थांदला का गठन किया गया जिसमें प्रांतीय महासचिव मनीष पंवार व जिलाध्यक्ष फिरोज खान व राजेन्द्र गुप्ता व इलियास खान की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रेमद्रसिंह चुंडावत उपाध्यक्ष सब्बु कामलिया व रामसिंह सोलंकी, गौरव चौहान, अनिल डामोर, सचिव चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, सह सचिव प्रकाश कटारा, रवि श्रीवास्तव, गौरीशंकर कटारा, महामंत्री रामचंद भूरिया, कोषाध्यक्ष राजमल राठौड, प्रवक्ता महेंन्द्र उपाध्याय, सहप्रवक्ता उदयसिंह मैड़ा, संयोजक महासचिव आनंद पणदा, संयम शर्मा को मनोनीत किया। संचालन बाबू डामोर व जसवंत डामोर ने किया। वही गेंदालाल गणावा को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ विकासखंड थांदला में नवीन कृषि उपज मंडी थांदला में बैठक रखी, जिसमें विकासखंड थांदला विकास खंड शिक्षा अधिकारी थांदला के बाबुओं की लापरवाही के कारण पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला, अभी पूरे जिले में अला ट मेंट आ गया है परंतु उसमें भी थांदला का नाम छूट गया है इसी वजह को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की 5 सितंबर जिला स्तरीय अनुरोध रैली का आयोजन तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने पर चर्चा की गई विकासखंड थांदला में 6 माह का वेतन भुगतान पर भी चर्चा की गई नवा वेतनमान के संबंध में भी चर्चा की गई छठवें वेतनमान की दूसरी किश्त पर भी चर्चा की गइ। सन् 2006 के अध्यापकों की क्रमोन्नति पर चर्चा की गई। पदोन्नति के संबंध में भी चर्चा की गई अगर इनका कोई निराकरण नहीं होता है तो 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने पर चर्चा की गई जिसमें जिला उपाध्यक्ष सुवाल बारिया जिला महासचिव जवान सिंह बारिया ब्लॉक अध्यक्ष मि_ू सिंह गणावा उपाध्यक्ष प्रवीण जी और अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे मीडिया प्रभारी गेंदालाल गणावा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *