पियुष चन्देल, अलीराजपुर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अलीराजपुर नगर की केशव नगर कॉलोनी स्थित गार्डन में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की शुभ मुहूर्त में धूमधाम पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व शनि मंदिर से ढोल धमाकों ओर डीजे के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। कॉलोनी गार्डन में आकर्षक रूप से निर्मित पांडाल में विधि विधान के साथ गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। आज के मुख्य यजमान गहलोत माली परिवार थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनी के महिला-पुरुष व बच्चे आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। ) Post navigation पुर्व विधायक स्व. वेस्ता पटेल की 16 वीं पुण्यतिथि 4 सितंबर को श्रद्धांजली समारोह में मंत्रियों सहित कई प्रादेशिक नेता होंगे शामिल ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन का हुआ गठन