नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ अब से कुछ देर पहले झाबुआ-मेघनगर रोड पर ग्राम मंडल में वसुनिया पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार झाबुआ के किशनपुरी क्षेत्र में निवासरत पंचायत सचिव बदरिया मसानिया की मौके पर ही मौत हो गई।वमसानिया समीपस्थ ग्राम पारा के बोड़कुई पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज है। कल पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। Post navigation अवैध शराब परिवहन पर रोक लगाने जयस संगठन ने सौंपा ज्ञापन युवा वेलनेस पॉजिटिव लाइफस्टाइल और फिट इंडिया में युवाओं के प्रशिक्षण का समापन