झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद मे थांदला रोड पर एक ट्राले जब बुधवार सुबह एक वृद्ध महिला के पास से निकला तब उसका टायर फूट गया। टायर फूटने की आवाज इतनी तेज थी कि नजदीक से गुजर रही वृद्ध महिला के कान के पर्दे फट गए, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दाहोद रेफर कर दिया गया। इसके बाद रहवासियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया, लगभग 30 मिनट तक किए गए इस चक्काजाम से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। गुस्साएं लोगों की मांग थी कि इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है इसलिए मार्ग पर स्पीड बै्रकर बनाए जाए। आक्रोशित लोगों के पास टीआई आए उन्होंने लोगों को समझाइश के बाद चक्काजाम हटाने को राजी किया और मार्ग शुरू हो सका। Post navigation अवैध संबधो के चलते हुई थी हत्या , शव फेंका था माही में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में नहीं पहुंचे वन व जल संसाधन विभाग के जिम्मेदार