जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़वा के बरखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग की दो महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। घटना जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़वा के बरखेड़ा की जहां पर स्वास्थ्य विभाग की दो महिला कर्मचारी cho,anm के साथ छेड़छाड़ हुई। आरोपियों की पहचान पवन और रमेश के रूप में हुई है, जिन्होंने शाम 4:30 से 5:00 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया,बताया जाता है कि दोनों महिला कर्मचारी अपने फील्ड मे टीकाकरण कर रही थी तभी आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वही जोबट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है जोबाट थाना प्रभारी विजय वास्कले ने पत्रकार से चर्चा करते हुए बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा स्कूली बालक बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई व्यावसायिक प्रशिक्षकों की समस्याओं को लेकर जोबट विधायक को सौंपा ज्ञापन