लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया में रविवार का दिन हाट बाजार वाला दिन होता है। थाना क्षेत्र में 108 ग्राम आते है। ग्रामीण इलाकों से हाट बाजार में खरीदी करने आगे ग्रामीणों को टीआई राजकुमार कुंसारिया ने तिरंगे झंडो का निःशुल्क वितरण किया और देश के सम्मान में इन झंडो को अपने अपने घरों पर लगाने की अपील भी की है। टीआई द्वारा तिरंगों का निशुल्क वितरण करना ग्रामीणों में सराहना का विषय बना हुवा है। करीब 100 तिरंगों का वितरण टीआई ने अपनी पुलिस टीम के साथ किया। टीआई कुंसारिया ने थाना क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से पीएम मोदी द्वारा की गई अपील का पालन करते हुवे अपने अपने घरों पर तिरंगे देश के सम्मान में लगाने की अपील की है । अपने पुलिसिया कार्य के प्रति सजग टीआई हर समय पुलिस और आम जनता में सम्बन्ध बने रहे तथा अपराधियो में पुलिस का भय रहे यही प्रयास करते रहते है। Post navigation ग्राम पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूल के बच्चो के साथ महिलाएं भी हुई शामिल एसडीएम का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, आरआई व पटवारी ने किया सम्मान, वृक्षारोपण भी किया