लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

घर घर तिरंगा लगाने को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है। हर कोई अपने अपने घरों के आगे तिरंगा लगा रहा है।

 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चला रही है. यह अभियान 13 अगस्त यानी आज से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देशवासियों से अपील की है कि सभी देशवासी अपने घरों पर आजादी के इस अमृत महोत्सव पर तिरंगा फहराएं। पीएम की इस अपील का खासा प्रभाव पड़ा है ग्राम पंचायत रायपुरिया की एक्टिव सरपंच होमी निनामा तथा सरपंच पति नन्दु निनामा ने सचिव तोलसिंह निनामा सहायक सचिव राजेन्द्र सालवी तथा पंचायत बॉडी को साथ लेकर स्कूली बच्चो की उपस्थिति में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे पटवारी श्यामपाल चंद्रावत भी शामिल हुवे।

भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने करीब 800 तिरंगे किए वितरित ग्राम में हो रहीं सराहना

रायपुरिया भाजपा के युवा मोर्चा के साथियो ने करीब 800 तिरंगे घर घर जाकर वितरित किए। रायपुरिया का युवा मोर्चा पंचायत चुनाव के बाद से ही एक्टिव होकर काम कर रहा है। एक दिन पूर्व युवा मोर्चा ने भी बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली थी युवा साथियो ने 800 तिरंगों का घर घर जाकर वितरण किया उन्होंने देश के सम्मान में घर घर तिरंगा लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *