लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया पेटलावाद के एसडीम आईएएस शिशिर गेमावत का पेटलावाद में 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। लिहाजा रायपुरिया के राजस्व कार्यालय में उनका राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों ने स्वागत सम्मान किया। कार्यालय परिसर में एसडीएम गेमावत ने वृक्षारोपण भी किया। एक स्थान पर 2 वर्ष तक पदस्थ रहना अपने आप मे एक गौरव की बात है। सम्मान के अवसर पर तहसीलदार जगदीश वर्मा, राजस्व निरीक्षक अनिल किरोड़, ठाकुर सिंह डोडियार, पटवारी श्यामपाल सिंह चंद्रावत, कमलेश चौहान, दुलेसिंह निनामा, मुकेश व्यास, मनोहर डावर, महेंद्र परमार, रामसिंह डामर, दीपक ठाकुर, पूर्व चेनमेन मदन भारती उपस्थित थे। Post navigation टीआई ने हाट बाजार के दिन चौराहे पर निशुल्क तिरंगे बांटे, ग्रामीणों से घर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की कई वर्षों से थी पेयजल पाइप लाइन की मांग, सरपंच निनामा के निर्देश पर पाइपलाइन का कार्य लगभग पूर्ण