जितेंद्र वाणी@नानपुर

गिलदार भिंडे ग्राम अकोला के रहने वाले है उन्होंने अपना अमूल्य A पॉजिटिव रक्त दिया साथ ही संदीप जी ठकराव ग्राम बड़ी सिरकड़ी के निवासी हैं उन्होंने A पॉजिटिव रक्त दिया। अभाविप के प्रांत सहमंत्री विनय चौहान ने कहा  ABVP सदैव राष्ट्र हित  को सर्वप्रथम मानते हुए समाज और मानव कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा देती है,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जो भी छात्र जुड़ता है वह तन मन धन से सहयोग करता है। प्रांत सहमंत्री ने प्रत्येक युवाओं से भी आग्रह किया कि युवा रक्तदान के क्षेत्र में आगे आए, ताकि समाज में फैले भ्रम को दूर कर सके एवं किसी  मरीज की जान को बचाया जा सके। चौहान ने और आगे कहा की एबीवीपी SFS के माध्यम से कोरोना काल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने पर शिविर का अयोजन कर मरीजों की जान भी बचाई है। रक्तवीरो को अभाविप जिला संयोजक ऊकार चौहान, जिला सह संयोजक निलेश सस्तिया, प्रांत जनजाति सह प्रमुख सावल सिंह पचाया सहित आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन अधिकारी परमालसिंह राठौड़,साधु सिंह सस्तिया, प्रकाश सस्तिया, सुखराम सस्तिया, कादू सिंह डुडवे, पिकेश चौहान, बिट्टू बामनिया, रमेश अवासिया, सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *