झाबुआ लाइव के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- झालोद नगरपालिका के चुनाव में महज चंद दिन ही शेष रह गए है, जिसके चलते शहर के विभिन्न मार्गो पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। रनबाकुरों द्वारा अपने-अपने वॉर्ड में मतदाताओं को को आकर्षित करने के लिए नाम, अपने चुनाव चिन्हों के साथ बड़े-बड़े पोस्टर-होर्डिंग्स से शहर की गली-मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिए हैं। पोस्टर-बैनर्स वार प्रत्याशियों में शुरू हो चुका है। झालोद नगरपालिका के 7 वार्ड में से कुल 120 प्रत्याशी चुनावी दंगल में जोर आजमाइश कर रहे हैं। इन चुनावों में कई वार्डों में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है। इसी के साथ झालोद नपा चुनाव में 64 प्रत्याशी निर्दलीय है जो प्रमुख पार्टी भाजपा व कांग्रेस का समीकरण बिगाडऩे में लगे हैं। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी किजलबेन अमित भाई कटारा के सामने कोई प्रत्याशी न होने के कारण निर्वाचित घोषित की गई है। Post navigation ग्राम पंचायत की उदासीनता से फरवरी माह में ही पानी को तरसे रहवासी दाहोद जिले में लुटेरों ने दो लूट की वारदात को अंजाम देकर लूटे 8 लाख 82 हजार 500, नागरिकों में दहशत