झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- क्षेत्र मे नवरात्र पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, यहां मां की आराधना के साथ गरबो के माध्यम से अलग-अलग प्रस्तुतिया दी जा रही है। रायपुरिया के झाबुआ रोड स्थित मेला ग्रांउड मे मां नवदुर्गा मित्र मंडल के तत्वावधान में रंगारग गरबों को आयोजन करवाया जा रहा है, यहां रोजाना गरबा पांडाल को अलग अलग डिजाइन में रांगोली ओर फूलों से सजाया जा रहा है, जो यहा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ हैं। इस आयोजन में आयोजको की मेहनत से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा हैं, वहीं विद्युत लाईटिंग साज सज्जा से कार्यक्रम का आयोजन और भी अधिक आनंदमय बना रहा है, जिन्हें देखने के लिए ग्रामीण लोग बड़ी संख्या मे यहा पहुंचते हैं। Post navigation आखिर कब होगी चिटफंड कंपनी और उनके एजेंटों पर कार्रवाई? सांसद ” कांतिलाल भूरिया ” पहुंचे फुटतालाब ; की मां की आरती