विपुल पंचाल, झाबुआ/मंयक गोयल, राणापुर झाबुआ जिले में एक बार फिर से 6 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसकी पुष्टि 24 अगस्त को जिला चिकित्सालय झाबुआ की ओर से जारी एक सूची में की गई है, इस सूची के मुताबिक झाबुआ शहर के नेहरू मार्ग निवासी 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है तो वहीं मेघनगर शहर से 4 युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी तरह राणापुर नगर में लगातार कोरमा की चेन बढ़ रही है पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज नगर में मिले वह सोमवार को आई रिपोर्ट में भी एक 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई यह महिला सुभाष मार्ग में रहती है। अब नगर में कुल 83 पॉजीटिव केस अभी तक मिल चुके हैं वहीं जिनमें से 51 केस फिलहाल एक्टिव है इस खबर की पुष्टि बीएमओ जीएस चौहान के द्वारा की गई Post navigation मेघनगर में 4 शहरवासी निकले कोरोना संक्रमित कलेक्टर रोहितसिंह ने झाबुआ के 44वें कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण