झाबुआ लाइव डेस्क- नवागत कलेक्टर रोहित सिंह ने सोमवार को झाबुआ में कार्यभार ग्रहण किया। सिंह ने कलेक्टर प्रबल सिपाहा से कार्यभार प्राप्त किया। सिंह दतिया से स्थांतरित होकर झाबुआ आए हैं। श्री सिंह झाबुआ जिले के 44वे कलेक्टर हैं। वे अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और झाबुआ जिले में कोविड-19 की स्थिति की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर एस.पी.एस. चौहान, सहायक कलेक्टर आकाश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर जे.एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद, शिशिर गेमावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ एम.एल.मालवीय,उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल भाना, डिप्टी कलेक्टर ज्योति परते, सुश्री संघवी, एल.एन.गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नवागत कलेक्टर सिंह का कलेक्ट्रेट पहुचने पर अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर आत्मीय स्वागत किया गया। Post navigation झाबुआ जिले में 6 नए कोरोना केस मिले, मेघनगर-राणापुर के यह व्यक्ति निकले कोरोना संक्रमित थांदला-राणापुर में फिर से 9 शख्स हुए कोरोना संक्रमित, जानिए कहां-कहां पहुंचा कोविड-19