विपुल पांचाल@ झाबुआ Live
MP के कई जिलों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इनमें धीरे-धीरे झाबुआ जिले का नाम भी शामिल हो रहा है।
जिले में आज सुबह तक नए कोरोना केस सामने आ 4 गए है। इन नए 4 कोरोना मरीजों के सामने आने से जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 15 पर पहुंच गया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने दी है।
कल कोरोना पॉजिटिव आये शिक्षक के परिवार से उनकी पत्नी, 2 बालिका और 1 बालक को भी कोरोना पॉजिटिव आया है। इन कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों को इलाज के लिए आयसुलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
संक्रमित पाए जाने के चलते संक्रमित मरीजों के चैन ढूंढने में स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन जुटा हुआ है। किंतु यदि सामुदायिक संक्रमण का मामला सामने आया तो निश्चित रूप से झाबुआ जिले के लिए खतरनाक स्थिति होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *