विपुल पांचाल@ झाबुआ Live झाबुआ में लगातार कोरोना के बढ़ते मरीजो की संख्या हर किसी के लिए चिंता का सबब बन रही है। इसी बीच एक ओर बड़ी खबर यह आ रही है कि 6 जुलाई को झाबुआ शहर के ज्वेलरी व्यापारी जो अपने इलाज के लिए गुजरात के अहमदाबाद गए थे। 7 जुलाई को हॉस्पिटल में उनके टेस्ट के लिए सेम्पल लिए गए थे, जिसके बाद उनकी आज रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। चूंकि अहमदाबाद जाने से पहले उक्त व्यापारी 2 दिन पहले झाबुआ में रुके थे, इससे पहले राणापुर भी गए थे, इसलिए जिला प्रशासन अब उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगो को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। संपर्क में आने वाले सभी लोगो को क्वारीं टाइन किया जाएगा और उनके सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है। Post navigation झाबुआ जिले में फिर फूटा कोरोना बम, एक ही परिवार के 4 सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव .. झाबुआ में अब बाहर निकलने पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य; उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई