झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
होशंगाबाद इटारसी के आयुधनगर में 9-10 सितम्बर को आयोजित विभागीय राज्य स्तर योग प्रतियोगिता में झाबुआ जिले के विद्यार्थी ने पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए बालक सीनियर जूनियर एवं मिनी तीनों वर्गों में विजेता रहे स्वर्ण पदक प्राप्त किए बालक वर्ग में चैम्पियनशीप प्राप्त की तथा बालक वर्ग में आदिवासी विकास विभाग के मिस्टर योगी का खिताब कालूसिंह डामोर की तलावली के छात्र ने जीता। पश्चिम क्षेत्र के इस दल में समस्त बालक वर्ग के प्रतियोगी झाबुआ जिले से है। चयनित छात्र में शासकीय हाईस्कूल तलावली से 10 खिलाड़ी, शासकीय हाईस्कूल नौगांवा मेघनगर से 1, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल थांदला 1, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खवासा 1 खिलाड़ी छात्र इस तरह कुल 13 खिलाड़ी छात्रों का चयन शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में 21 से 25 सितम्बर में होगी। इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त शकुंतला डामर, विधायक कलसिंह भाबर, अनुविभागीय अधिकारी थांदला आरएस बालोदिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी कुलदीप धवई, थांदला ब्लाक क्रीड़ा अधिकारी जगत शर्मा ने कोच कुलदीप झाला पंकज शर्मा लालसिंग अजनार व महेंद्र उपाध्याय को आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभाकामनाएं एवं खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *