झाबुआ। ग्राम पंचायत झकनावदा द्वारा प्रस्तुत शिकायत में उल्लेखित बिंदुओं की जांच जिला स्तरीय जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम सचिव गजेन्द्रसिंह राठौर द्वारा खेत सड़क निर्माण में जो मुर्रम उपयोग में ली गई है वह आसपास खेतों से खोद कर नहीं भरी जाकर आसपास की पहाडिय़ों से भरी गई तथा जो कार्य किया गया है उसमें जेसीबी मशीन तथा टै्रक्टर द्वारा कार्य करवाया जाकर मजदूरों से कार्य नहीं करवाये जाने के दोषी पाया। ग्राम पंचायत सचिव गजेन्द्रसिह राठौर झकनावदा द्वारा मनरेगा अधिनियम के नियमों का उल्लघंन किया गया है। शासन के निर्देशो की अवहेलना एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता के चलते गजेन्द्रसिंह राठौर सचिव झकनावदा को सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने निलंबित कर दिया है। Post navigation कोकिंदा पर्वत पर मेले का हुआ आयोजन अलीराजपुर पुलिस की वेबसाईट लांच हुई , जनता को मिलेगी कई सुविधाए