अलीराजपुर live डेस्क के लिऐ ” रिजवान खान “ अलीराजपुर पुलिस की एक वेबसाइट आज अधिकृत तौर पर लांच कर दी गई । डीआईजी इंदौर ( रुरल ) अभयसिंह आज झाबुआ मे थे ओर उन्होंने इस वेबसाईट को एसपी अलीराजपुर ” कुमार सौरभ ” के साथ मिलकर जनता के लिऐ लांच किया । एसपी अलीराजपुर कुमार सौरभ ने अलीराजपुर live को बताया कि इस वेबसाईट से जनता को कई फायदे होंगे । इस वेबसाइट मे घुसकर आप यह जानकारी दे ओर ले सकते है । – मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते है ,, वाहन मिसिंग का स्टेटस जान सकते है , अपने पासपोर्ट वेरीफिकेशन का स्टेटस जान सकते है , अगर आप हथियार लेना चाहते है तो आपके आवेदन का पुलिस स्टेटस भी उपलब्ध होगा , गुम इंसान एंव ईनामी अपराधीयो की पूरी जानकारी , सायबर अपराध की शिकायत एंव स्टेटस , सामुदायिक पुलिसिंग , स्थाई वारंटी , के अलावा सीधे एसपी अलीराजपुर को सूचना या अपराध की जानकारी दी जा सकती है । इस लिंक के जरिए पहुंचे पुलिस की वेबसाईट पर pls visit us at www.alirajpurpolice.org Post navigation झकनावदा पंचायत सचिव निलंबित दादा के टुकडे कर दिये नाराज पोते ने ।