झाबुआ Live के लिए ” थादंला से रितेश गुप्ता ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट झाबुआ जिले के ” थादंला” मे विगत 16 अगस्त को हत्या का शिकार हुए रिटायर्ड शिक्षक एंव इलाके के लोकप्रिय ज्योतिष ” महेंद्र भट्ट ” ने अपनी मोत की संभावनाओ को पढ लिया था ओर परिवारजनो को बता भी दिया था । आज भट्ट परिवार के करीबी ” निरंजन पाठक” ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही आशंका जता दी थी कि उनकी मोत सामान्य नही बल्कि हादसे मे होगी ओर जो उनकी ” सिंह” राशि है उसी नाम राशि वाला शख्स उस हादसे की वजह बनेगा । ओर इस अनुमान के हिसाब से देखा जाये तो मृतक ” महेंद्र भट्ट है तो उनको मारने वाला भी ” मयंक” है यानी मृतक एंव मारने वाले की नाम राशि एक ही है । ओर यह आपराधिक हादसा ही कहा जायेगा । उन्होंने आशंका जताई थी कि अक्टूबर के पहले उनके साथ यह हादसा हो सकता है । Post navigation शिव भक्ति में लीन हुए युवा श्रद्धालु राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत सहकारिता में 74 प्रकरणों का निराकरण, 9 लाख के ब्याज माफ