अब्दुल वली पठान@ झाबुआ
कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया आगामी 21 नवंबर को झाबुआ के दौरे पर हैं। वे यहां दोपहर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विक्रांत भूरिया के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभा की तैयारियां शुरू कर दी है तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झाबुआ के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में पहुंचकर सिंधिया की सभा सुनेंगे। गौरतलब है कि 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ के कॉलेज मैदान पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। सिंधिया की सभा को मोदी की सभा का कांग्रेस की ओर जवाब माना जा रहा है। साथ ही कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे जेवियर मेड़ा के चुनाव प्रचार अभियान को भी सिंधिया के दौरे से प्रभावित करने की कांग्रेस की रणनीति है। कांग्रेस की राजनीति में अभी तक जेवियर मेड़ा को कट्टर सिंधिया समर्थक माना जाता था। लेकिन वहीं सिंधिया जेवियर मेड़ा और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के डॉ. विक्रांत भूरिया को जिताने की अपील 21 नवंबर को झाबुआ के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *