मुकेश परमार, झाबुआ विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की ओर से चौथी बार उम्मीदवार बने जोबट के विधायक उम्मीदवार माधौसिंह डावर को कल शाम उम्दा गांव में बेरोजगार युवाओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, विधायक यहां चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, तथा अपने लिए वोट मांग रहे थे। तभी कुछ युवाओं ने मुखरता के साथ उनसे कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और उनकी सरकार और उन्होंने ऐसे युवाओं के लिए क्या किया है? इस सवाल से बहस शुरू हो गई और नाराज विधायक प्रत्याशी माधौसिंह डावर ने भी तल्ख अंदाज में आक्रोशित युवाओं को जवाब दिया कि उसे उन्हें वोट देना हो तो ठीक नहीं देना चाहे तो भी कोई बात नहीं। लेकिन उनकी बात सुन ले। लेकिन आक्रोशित युवा बहस करते रहे और अंतत: विधायक प्रत्याशी वहां से लौट गए। कल रात से इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रहा है। Post navigation ज्योतिरादित्य सिंधिया की झाबुआ में 21 को जनसभा कोकाकोला के बॉक्स में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई में पकड़ी हजारों रुपए की शराब