झाबुआ लाइव डेस्क- झाबुआ एसपी महेशचन्द जैन के निर्देश पर आज क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा थांदला शहर के बीच कुम्हारवाड़ा मे ठंडे की दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई। थांदला निवासी नरेंद्र पिता दौलनाथ कलाल (चौहान) जिसकी दुकान शहर के बीच स्थित है वहां पर आरोपी नरेंद्र पेय पदार्थों के साथ अवैध शराब भी बेचता था, जिसकी भनक पुलिस को लगी और पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान कोकाकोला के बॉक्स को चेक किया गया जिसके अंदर से 21 पेटी व 10 बियर किंगफिशर व 5 पेटी मैकडॉनल्ड व अन्य शराब 70 हजार के लगभग राशि की जब्त की गई। क्राइम ब्रांच से एसआई वास्कले, प्रधान आरक्षक शेख आदिल, आरक्षक लोकेन्द्र नायक, रतन मौर्य, सवेसिंग बामनिया द्वारा करवाई कर मामला दर्ज किया गया। Post navigation कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मेड़ा ने चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ रैली मे यह है 10 प्रमूख बाते कही ; आप भी पढ़िए