अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
कट्ठीवाडा ब्लाक के आमखूंट में विधायक माधौसिह डावर ने आज प्रधानमंत्री सड़क योजना से कनेरा से पनाला मार्ग का भूमिपूजन किया।। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आपके क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम लाने का मैं प्रयास कर रहा हूं, जब जब भी कोई दिक्कत आये आप लोग मुझे क्षेत्र में जरूरतों के बारे में बताए मैं उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा, मैं किसी भी पंचायत से भेदभाव नहीं करता, मेरे मतदाता मेरे देवता है । उनके लिये मे कोई कसर नहीं छोडूंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने विकास की गंगा बहा द है, जो काम की मांग आपने नही रखी वो काम शिवराज सरकार ने आप तक पहुचाएं हैं। साथ ही मंडल सेक्टर आमखूंट की भी आयोजित हुई जिसमें विधायक माधौसिंह डावर, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री वसीम अली, जितेंद्र चौहान, मोहन कलेश, नवरत्न डावर, के साथ क्षेत्र सरपंच-पंच बड़ी तादाद में ग्रामीण लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *