जितेंद्र वर्मा जोबट के खेडापति हनुमान मंदिर स्थित भगवान श्री कल्याणकारी शनिदेव मंदिर में शनिवार को शनिदेव जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय माहौल के बीच बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और “जय शनिदेव महाराज” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शनिदेव के विशेष अभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर में महाआरती का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंदिर सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर दिनभर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। श्री कल्याणकारी शनि मंदिर सेवा समिति के सदस्य राजेंद्र जी टोवली ने बताया कि रात्रि 8 बजे विशाल संध्या आरती, महाप्रसादी एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। Post navigation जोबट में पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान, 10 वाहन किए जब्त जोबट पुलिस ने पकड़ा तस्करी का अनूठा तरीका, गुप्त केबिन से बरामद हुई किंगफिशर बीयर