जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा टंट्या मामा चौराया कॉलेज रोड से शुरू होकर कृष्ण मंदिर चौराहा होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी और चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा चौरा पर संपन्न हुई। यात्रा की शुरुआत डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ हुई, जिसमें शामिल लोगों ने तिरंगे लहराते हुए अपनी देशभक्ति का इजहार किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से जोबट नगर शहर गूंज उठा। यात्रा में सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यात्रा का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई। ,यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के गीतों पर नाचते हुए और तिरंगे लहराते हुए अपनी देशभक्ति का इजहार किया,इस यात्रा में सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, यात्रा का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को आजादी के महत्व और तिरंगे के सम्मान के बारे में जागरूक किया गया और अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह की तिरंगा यात्राएं न केवल देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देती हैं, बल्कि समुदायों के बीच एकता और सौहार्द को भी प्रोत्साहित करती हैं। Post navigation हमारे झंडे और डंडे अलग हो सकते हैं लेकिन हमारी विचार धारा एक है : शंकर बामनिया वरिष्ठ पत्रकार सागर चौकसे पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जोबट प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन